हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया सत्याग्रह । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया सत्याग्रह ।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 27 जून ( अरुण शर्मा)। केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना एवं व्यापक बेरोजगार के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर समूचे देश के युवाओं के समर्थन में सेक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सत्याग्रह किया गया। कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शांतिपूर्वक धरना दिया और भाजपा सरकार की इस योजना का डटकर विरोध करते हुए इस तुगलकी फरमान को तुरंत वापस लेने का आहन किया।
इस मौके पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार कुरेशी, वेदपाल दायमा, रोहित सिंगला, नीरज गुप्ता, महेश नागर, संजय कौशिक पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, जिला युवा शहरी अध्यक्ष नितिन सिंगला, जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अभिलाष नागर मुख्य रूप से मौजूद थे।
सत्याग्रह पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ललित नागर व लखन सिंगला ने संयुक्त रूप से कहा कि अग्निपथ योजना के लागू होने से भयंकर बेरोजगारी इस देश में आएगी। चार साल के बाद जब जवान को फौज से निकाला जाएगा तो वह कहां जाएगा, मात्र 21 साल की उम्र में नौजवान भूतपूर्व सैनिक का तमगा लेकर कहां से रोजगार प्राप्त करेगा। इस योजना से नौजवानों के भविष्य के साथ-साथ देश की सुरक्षा को भी बहुत भारी खतरा पैदा हो जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!