अग्निपथ योजना युवाओं को सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका देने वाली एक शानदार योजना- गोपाल शर्मा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अग्निपथ योजना युवाओं को सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका देने वाली एक शानदार योजना- गोपाल शर्मा !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 18 जून (अरुण शर्मा )। भाजपा जिला पर भाजपा जिला फरीदाबाद की संगठनात्मक बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा। अग्निपथ योजना युवाओं को सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका देने वाली एक शानदार योजना है । इस योजना के तहत युवाओं को सेना के तीनों अंगों में चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। ये सैनिक अग्निवीर कहलाएंगे। अग्निपथ योजना को लेकर विरोधियों द्वारा कई तरह की भ्रांतियां फैलाकर युवाओं को भडक़ाया जा रहा है। सावधान रहें, सतर्क रहें और अफवाहों से बचें।
जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि 21 जून योग दिवस पर फरीदाबाद में 100 जगह योग शिविर आयोजित किये जायेंगे। योग दिवस कार्यक्रमों के लिए जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र को जिला संयोजक और जिला सचिव रविन्द्र त्यागी को सह संयोजक नियुक्त किया गया। बिजेन्द्र ने योग दिवस पर फरीदाबाद के सभी मंडलों में 5-5 योग शिविर आयोजित हों, इसके लिए पूरी कार्य योजना जिला पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियों के सामने रखी। बैठक में उन्होंने मंडल में मंडल संयोजक, मंडल सह संयोजक और हर मंडल में पांच कार्यक्रमों के लिए 5-5 कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किये गए। योग शिविरों को प्रभावी तरीके से आयोजित करने के लिए मंडल स्तर पर योग प्रशिक्षकों की सूचि दी गई। योग शिविरों की व्यवस्था देखने के लिए मंडलों में 140 कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने  त्रिदेव का सत्यापनए बूथ समिति के गठनए संगठन विस्तारए संगठन की कार्य पद्धति आदि संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की ।
बैठक में जिला महामंत्री आर एन सिंह, किसान मोर्चा प्रभारी वजीर सिंह डागर, जिला उपाध्यक्ष मान सिंह, लखमी चंद भारद्वाज, पंकज रामपाल, संजीव भाटी, जिला सचिव हरेन्द्र भडाना, मुकेश अग्रवाल, पुनीता झा, जिला मिडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा, कार्यालय सचिव सचिन गुप्ता, सोशल मीडिया सह संयोजक प्रिया सहगल, सचेत जैन, मोर्चों के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह, राज बाला सरधाना, पंकज सिंगला, लाजर रंजीत सेन, मंडल प्रभारी प्रवीण चौधरी, नरेन्द्र जैन और भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!