हरियाणा की 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में 19 जून को मतदान ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा की 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में 19 जून को मतदान !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 18 जून (अरुण शर्मा) हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि हरियाणा की 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में 19 जून को मतदान होगा. मतदान सुबह  7:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक होगा. 22 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

इन 18  नगर परिषदों में होना है चुनाव

गोहाना, होडल, पलवल, सोहना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौल, फतेहाबाद और भिवानी।

इन 28 नगर पालिकाओं में चुनाव

नारायणगढ़, रतिया, भूना, बरवाला, सफीदों, उचाना, घरौंडा, तरावड़ी, निसिंग, असंध, चीका, राजौंद, महेंद्रगढ़, नांगल-चौधरी, फिरोजपुर-झिरका, पुन्हाना, इस्माइलाबाद, शाहबाद, पिहोवा, लाडवा, समालखा, महम, बावल, गन्नौर, कुंडली, ऐलनाबाद, रानियां व सढ़ौरा।

        888 वार्डों में राज्य चुनाव आयोग ने 1961 बूथ बनाये हैं। 18 नगर परिषदों में 456 और 28 नगर पालिकाओं में 432 वार्डों में यह चुनाव हो रहा है। करीब 1200 मतदाताओं पर एक बूथ का निर्माण किया गया है।राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह के अनुसार करीब 10 हजार कर्मचारियों व अधिकारियों को पोलिंग ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। इसके अलावा साढ़े 12 हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में लगेंगे। राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष व बाधारहित चुनाव के लिए उन्होंने संबंधित जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों से बातचीत की है।धनपत सिंह ने बताया कि अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों के आंदोलन का इन शहरी निकाय चुनाव पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ने दिया जाएगा इससे निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किये हैं और सभी शहरी निकायों में हर हाल में मतदान कराया जाएगा।

       चुनाव आयुक्त के अनुसार शहरी निकाय चुनाव के लिए 4712 ईवीएम लगाई गई हैं। इन सभी की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार बंद हो चुका है। 18 व 19 जून को सभी शराब ठेके व बार बंद रहेंगे। इन संस्थानों पर शराब की बिक्री नहीं होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!