कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व विधायक नरेंद्र गुप्ता का भारत वापसी पर स्वागत ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व विधायक नरेंद्र गुप्ता का भारत वापसी पर स्वागत !

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 17 जून (अरुण शर्मा)। हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व विधायक नरेंद्र गुप्ता ओस्लो नॉर्वे में विश्व के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इवेंट के 35 वें संस्करण से देर रात भारत वापसी पर हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
आपको बता दें परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता का एयरपोर्ट पर फरीदाबाद जिला के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की पूरी टीम स्वागत के लिए पहुंची और फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से अभिनंदन कर स्वागत किया। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल यूरोप के देश नार्वे पहुंचा था।
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन आज के समय की डिमांड है। बड़ी-बड़ी वाहन कंपनियां नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन लाने के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट पर काम कर रही हैं। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण में जितनी ज्यादा कंपनियां आएंगी, इससे गाडिय़ों की कीमतों में कमी होगी और यह गाडय़िां किफायती दाम पर उपलब्ध होंगी। ओस्लो में आयोजित इलेक्ट्रिक वाहन संगोष्ठी और प्रदर्शनी में विश्व भर की कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रदर्शित किया है। हरियाणा सरकार और परिवहन विभाग भी इलेक्ट्रिक बसों को अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि ओस्लो में आयोजित इलेक्ट्रिक वाहन संगोष्ठी और प्रदर्शनी से प्रदर्शित की गई गाडिय़ां और तकनीक धीरे-धीरे भारत में भी उपलब्ध होंगी। इससे सरकारी विभागों के साथ-साथ आम आदमी भी इनका लाभ उठा सकेंगे। हरियाणा प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर साबित होगी।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से कमल सोरोत, किरण सोरोत, सचिन शर्मा, गौरव तंवर, श्री चन्द गौतम, कृष्ण आर्य, सुनील कुमार, टोनी पहलवान, यश जज़ोरिया, अनिल मालिक, शिव कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!