कैप्टन अजय यादव को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जाए – राकेश भड़ाना ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कैप्टन अजय यादव को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जाए – राकेश भड़ाना !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद(हरियाणा)

        फरीदाबाद, 17 जून (अरुण शर्मा)। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस ओबीसी सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव द्वारा गुर्जर समाज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर गुर्जर समाज में रोष व्याप्त है। बडखल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना ने कैप्टन अजय यादव द्वारा गुर्जर समाज के प्रति की गई अभद्र भाषा के प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी से मांग की है कि ऐसे नेता को तुरंत कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जाए, अन्यथा गुर्जर समाज जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक धरने प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। शुक्रवार को अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राकेश भड़ाना ने कहा है कि कैप्टन अजय यादव गुर्जर समाज के प्रति किए गए व्यवहार को लेकर दो दिन के अंदर माफी मांगे अन्यथा समाज उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेगा। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज ने सदैव छत्तीस बिरादरी का सम्मान किया है और सदैव करता रहेगा देश की आजादी में भी गुर्जर समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता इसके बावजूद ओबीसी सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुशोभित कैप्टन अजय सिंह यादव द्वारा ओबीसी समाज को ही गाली देकर संबोधित करना उनकी औछी और छोटी राजनैतिक सोच को दर्शाता है। श्री भड़ाना ने कहा कि पार्टी दल अपनी जगह होते है और समाज अपनी जगह होता है समाज से बढकर कुछ नहीं होता है इसलिए इस प्रकरण में कांग्रेस पार्टी को सख्त कदम उठाते हुए कैप्टन अजय यादव को कांग्रेस से निष्कासित करना चाहिए। राकेश भड़ाना ने कहा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग करते है की कैप्टन अजय यादव को अगर पद से नही हटाया तो इसका परिणाम आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी व को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर उनके साथ सतीश चंदीलाए चंदवीर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!