पुलिस ने पकड़ा क्रिकेट का सट्टेबाज अंकुश मंगल !
|
😊 Please Share This News 😊
|

फरीदाबाद(हरियाणा)
क्रिकेट सट्टे का बुकी अंकुश मंगल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बुकी अंकुश मंगल ने फरीदाबाद की हाई सिक्योरिटी सोसाइटी में अपना ठिकाना बना रखा था। इस कार्रवाई के बाद सटोरियों में हड़कंप मच गया है। आगरा पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद पुलिस का सहयोग लेना पड़ा। रविवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुकी को जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अंकुश मंगल मूलरूप से जगनेर का रहने वाला है। उसने कई साल पहले कमला नगर की ब्रजधाम कालोनी में घर खरीद लिया था। उसने शुरुआत जुआ कराने से की थी। इसके बाद वो क्रिकेट सट्टे की बुक चलाने लगा। अंकुश मंगल पर मुकदमे तो दर्ज किए गए, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।
पुलिस की दबिश देने से पहले ही वो भाग निकलता था। इसके पीछे पुलिस की दबिश की सूचना लीक होना था। उसके गुर्गे दूसरे जनपदों में सक्रिय हैं। वह बुक चलाते थे। चर्चा यह भी है कि उसका खुद का बैटिंग एक्सचेंज है। हालांकि पुलिस अभी जांच में लगी है।
इसमें अंकुश अग्रवाल उर्फ अंकुश मंगल के अलावा उसके साथी जगनेर निवासी राजू उर्फ राजेंद्र मंगल, सुभाष नगर निवासी सौरभ अग्रवाल, सिकंदरा स्थित सिल्वर एस्टेट निवासी तरुण खन्ना, सीताराम कालोनी निवासी अंशुल अग्रवाल, जीवनी मंडी स्थित मयूर अपार्टमेंट निवासी संजय कुमार और कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी आशीष उर्फ आशू सिंघल को नामजद किया है।
व्यूरो चीफ अरुण शर्मा की रिपोर्ट
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

