चरनजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने की आपत्ति । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

चरनजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने की आपत्ति ।

😊 Please Share This News 😊

पंजाब के कांग्रेस के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने आपत्ति की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहां है कि चरनजीत सिंह महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कांग्रेस ने पंजाब में पहली बार दलित मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह को मुख्यमंत्री का कार्यभार सौंपा है। 2018 में चरणजीत सिंह पर एक आईएएस महिला को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामनेआया जिसे उस समय दवा दिया गया था। लेकिन अब उनकी मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति होने के बाद मी टू मामला एक बार फिर से एक बार गरमा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि चरनजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है।उन्होंने कांग्रेस से अपील की है कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए।इनका मुख्यमंत्री पद पर बने रहना महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा है। भाजपा के अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर टिप्पड़ी की है। चरनजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से विधायक हैं। पहली बार 2007 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और विधायक बने। 2012 में कांग्रेस के टिकट से बे विधायक बने। उनका कांग्रेस में शामिल होना भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की देन है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!