यूपी कैबिनेट मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

यूपी कैबिनेट मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार !

😊 Please Share This News 😊

 

           ■■■ उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें जोरों पर हैं। सूत्रों की मानें तो 5 से 7 दिन के अंदर योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसे विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कैबिनेट विस्तार की चर्चा ने सूबों के नेताओं में हलचल पैदा कर दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद उत्तर प्रदेश में आगामी 5-7 दिन के अंदर योगी मंत्रिमंडल के विस्तार  की अटकलें लगाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, 5-6 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। बता दें कि कल बीजेपी कार्यसमिति की बैठक है,जिसमें 2022 के चुनाव जीतने की रणनीति के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक 17 से 25 जुलाई के बीच यूपी में मंत्रीमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

            उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यह देखना होगा कि इस विस्तार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सहयोगी दलों का भी समायोजन किया जा सकता है। अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में जगह दी गई है। हालांकि, उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा नहीं मिला है। ऐसे में संभावना है कि उनकी पार्टी के कोटे से यूपी में एक मंत्री बनाया जाए। निषाद पार्टी के संजय निषाद ने खुलकर असंतोष जाहिर किया था। आगामी विस्तार में उन्हें भागीदारी देकर उनकी नाराजगी दूर की जा सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी से भी कुछ नए चेहरे को जगह दी सकती है।■■■

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!