प्रेमी ने पहले प्रेमिका और फिर खुद को गोली से उड़ाया ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रेमी ने पहले प्रेमिका और फिर खुद को गोली से उड़ाया !

😊 Please Share This News 😊

 

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दिल दहला लेने वाली घटना शुक्रवार को सामने आई है. यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. जिससे उसकी भी मौत हो गई. हत्या की सूचना मिलने पर एएसपी व फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रेमी के परिजनों ने युवती के परिजनों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने प्रेमिका के भाई व पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि युवती की शादी दूसरी जगह तय होने से युवक तिलमिलाया हुआ था।

घटना चंदौसी कोतवाली इलाके के गांव मिलक मौलागढ़ की है. जानकारी के अनुसार, चंदौसी के गांव मिलक मौलागढ़ निवासी शिवम (25) का पड़ोस की लड़की ममता (24) से पिछले 11 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शुक्रवार को भोर में युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया. वहां सुबह पांच बजे घर में मकान की दूसरी मंजिल के ऊपर जीने पर प्रेमिका के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!