साध्वी प्राची का मस्जिद मे हवन करने का ऐलान, मचा हड़कंप ! गांव मे भारी पुलिस बल । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

साध्वी प्राची का मस्जिद मे हवन करने का ऐलान, मचा हड़कंप ! गांव मे भारी पुलिस बल ।

😊 Please Share This News 😊

 

अलीगढ़–उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के टप्पल थना क्षेत्र के नूरपुर गांव में हिंदू परिवारों के पलायन की खबर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने गांव की मस्जिद में हवन करने का ऐलान करके प्रशासन और दूसरे समुदाय की टेंशन बढ़ा दी है. यही नहीं, वीएचपी नेत्री के ऐलान के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने दूसरे समुदाय द्वारा दलितों की बारात पर हमला करने के बाद मस्जिद में हवन का ऐलान किया था. हालांकि वह रविवार को टप्पल थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव नहीं पहुंची. वैसे इस दौरान भगवा दलों से जुड़े कई कार्यकर्ता गांव के पास पहुंचे और अंदर जाने को लेकर पुलिस से बहस भी हुई, लेकिन पुलिस की सख्‍ती के आगे उन्‍हें वापस लौटना पड़ा. वैसे प्राची का दौरा अभी तक टला नहीं है और इस वजह से टेंशन बरकरार है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!