शहर के पॉश इलाके मे मिला 6 किलो यूरेनियम ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शहर के पॉश इलाके मे मिला 6 किलो यूरेनियम !

😊 Please Share This News 😊

 

झारखंड का बोकारो अब तक एशिया में बोकारो स्टील प्लांट की वजह से जाना जाता था, पर अब इसके इंटरनेशनल यूरेनियम कनेक्शन भी जुड़ने लगे हैं. इसने देश की खुफिया एजेंसियां के साथ साथ शासन व प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

यूरेनियम का उपयोग एटॉम‍िक पावर व परमाणु हथियारों के न‍िर्माण में होता है और रेडियो एक्टिव होने के कारण इसको लेकर बेहद सतर्कता की जरूरत होती है. इस हालत में उसकी तस्करी का मामला उजागर होना स्वाभाविक रूप से चिंता बढ़ाती है।

पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर बोकारो जिले के कई इलाकों में की गई कार्रवाई में यूरेनियम तस्करी से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से लगभग 6 किलोग्राम वजन में करोड़ों रुपये मूल्य का यूरेनियम बरामद किया गया है. यूरेनियम बोकारो कैसे पहुंचा और इसका क्या उपयोग किया जाना था तथा इसका इंटरनेशनल कनेक्शन किस-किस से जुड़ा हुआ है, इस संगीन मामले में बेहद गोपनीय तरीके से पुलिस कार्रवाई कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!