राजस्थान-लॉकडाउन के दौरान एम्बुलेंस मे गर्भवती से गैंगरेप, दो गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

राजस्थान-लॉकडाउन के दौरान एम्बुलेंस मे गर्भवती से गैंगरेप, दो गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

 

कोरोना काल में राजस्थान की राजधनी जयपुर में हैवानियत की हद पार करने वाले गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है. आरोपियों ने 3 दिन पहले मोती डूंगरी इलाके में एक गर्भवती खानाबदोश महिला से एम्बुलेंस में गैंगरेप किया था. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है. पुलिस ने एम्बुलेंस को भी जब्त कर लिया है।

मोती डूंगरी थाना प्रभारी सुरेंद्र पंचोली के अनुसार, गैंगरेप की यह वारदात 24 मई को हुई थी. खानाबदोश महिला का आरोप है कि उसने गांधी सर्किल के नजदीक निजी एम्बुलेंस चलाने वाले से खाने के लिए रुपए मांगे थे. इस पर एम्बुलेंस के कर्मचारी ने खाना खिलाने के बहाने उसे अपनी एम्बुलेंस में बिठा लिया. उसके बाद कुछ ही दूरी से उसने अपने एक और साथी को एम्बुलेंस में बिठा लिया।

पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद दोनों आरोपियों ने उनके साथ एम्बुलेंस में गैंगरेप किया. कोरोना लॉकडाउन होने के कारण वाहनों की आवाजाही न के बराबर थी. दोनों आरोपी गैंगरेप के बाद उसे वापस एम्बुलेंस से उतारकर फरार हो गये. उसके बाद महिला ने मोती डूंगरी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!