संभल तीर्थ परिक्रमा का पुनर्जागरण हिंदू जागृति मंच की समाज को अनुपम भेंट- भारत सिंह यादव
|
😊 Please Share This News 😊
|

(संभल तीर्थ परिक्रमा में लगे नींव के पत्थरों का हुआ अभिनंदन)
संभल
गायत्री परिवार एवं गायत्री महिला मंडल ने संयुक्त रूप से संभल तीर्थ परिक्रमा में लगे नींव के पत्थरों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया।
चंदौसी रोड पर स्थित गायत्री सेवा आश्रम में संभल की भूली बिसरी परंपरा को संभल तीर्थ परिक्रमा के रूप में पुर्नजागृत करने वाले हिंदू जागृति मंच के कर्मठ सदस्यों, समाजसेवियों को माल्यार्पण करके शील्ड भेंट करके समारोह पूर्वक उनके द्वारा स्थापित संभल तीर्थ परिक्रमा को संभल के लिए वरदान बताया।
परिक्रमा के प्रारंभ काल 2006 से ही विशेष सहयोग करने वाले भाजपा नेता एवं सक्रिय समाजसेबी जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि संभल तीर्थ परिक्रमा का पुनर्जागरण करने वाले स्वयंसेवी संगठन हिंदू जागृति मंच के योगदान को समाज एवं क्षेत्र सदैव याद रखेगा। उन्होंने अपने और अपने साथियों द्वारा संभल तीर्थ परिक्रमा में किए गए विशेष सहयोग को स्मरण करके परिक्रमा के तीर्थ यात्रियों की पुनीत भावना को नमन किया। 2006 से ही प्रत्येक परिक्रमा के तीर्थ यात्री को डीवीडी भेंट करने वाले और सम्मानित करने वाले प्रमुख भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव ने कहा कि सन 2006 में केवल 17 लोगों द्वारा प्रारंभ की गई परिक्रमा में हिंदू जागृति मंच एवं अजय कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने परिक्रमा करने वाले तीर्थ यात्रियों तथा समाज के सभी सहयोगियों का अभिनंदन वंदन करना हिंदू जागृति मंच और सभी सामाजिक संस्थाओं का कर्तव्य और फर्ज बताया। भाजपा नेता डॉ.अरविंद कुमार गुप्ता ने 30 वर्षों से लुप्तप्राय हुई संभल फेरी को पुर्नजागृत करने के लिए हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के विचार संघर्ष समर्पण और परिश्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
वरिष्ठ भाजपा नेता उमंग अग्रवाल ने कहा कि यूं तो हिंदू जागृति मंच धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक साहित्यिक जागृति के लिए जाना जाता है परंतु संभल फेरी का पुनर्जागरण हिंदू जागृति मंच की विशेष उपलब्धि है। आशा गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में जिस प्रकार बाबरी ढांचा गिरने के बाद ही मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ। ठीक उसी प्रकार संभल तीर्थ परिक्रमा के पुनर्जागरण से ही संभल के सभी तीर्थ मंदिरों सड़कों का विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने संभल तीर्थ परिक्रमा के पुनर्जागरण को ही संभल के समुचित एवं सर्वांगीण विकास का श्रेय देते हुए हिंदू जागृति मंच को इसका सूत्रधार बताया। 2006 में संभल तीर्थ परिक्रमा का पुनर्जागरण करने वाले तथा वर्तमान संभल तीर्थ परिक्रमा के दिव्य भव्य स्वरूप में नींव के पत्थर के रूप में आधारशिला बने पुराने तीर्थयात्रियो अजय कुमार शर्मा, सुबोध कुमार गुप्ता, लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी महिपाल सिंह, राम भजन सिंह, राम खिलाड़ी सिंह यादव, उमाशंकर शर्मा, गणेश सिंह, रामपाल सिंह, ऋषिकांत लाठे, मनोज कुमार शर्मा आदि को गायत्री परिवार एवं गायत्री महिला मंडल की संचालिका सविता अग्रवाल, कृष्ण कुमार एडवोकेट, पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, जयप्रकाश गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, आशा गुप्ता, उमंग अग्रवाल,सुबोध कुमार, दुर्वेश सैनी आदि मुख्य अतिथियों ने सभी को शील्ड भेंट करके माल्यार्पण कर भाव भरा अभिनंदन किया। इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच, गायत्री महिला मंडल एवं गायत्री परिवार के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने हिंदू जागृति मंच के सभी सदस्यों पर पुष्प वर्षा करके हिंदू जागृति मंच को परिक्रमा का श्रेय देते हुए उन सब का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री महिला मंडल की संचालक सविता गर्ग ने की और संचालन इतिहास संकलन समिति के जिला बौद्धिक प्रमुख अतुल कुमार शर्मा ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

