दोपहिया वाहन पर दोनों सवारियों को हेल्मेट जरूरी !
|
😊 Please Share This News 😊
|

नजीबाबाद
साहनपुर स्थित राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि सुगम और दुर्घटनारहित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। हमें स्वयं जागरूक रहते हुए आम जनमानस को भी जागरूक करना है। दोपहिया वाहन पर अक्सर लोग बिना हेल्मेट चलते हैं जिससे दुर्घटना के समय जनहानि होती है। सुरक्षित जीवन के लिए दोपहिया वाहन पर सवार दोनों सवारियों को हेल्मेट अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए। इसके लिए प्रशासन की ओर से नियमित जागरूकता अभियान चलाया जाता है। सभी के सहयोग और जागरूकता से ही दुर्घटनारहित परिवहन सम्भव होगा। चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का पालन करें। विद्यालय परिसर में बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन लाना प्रतिबंधित है। नाबालिग वाहन न चलाएं। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को निर्देशित किया कि सभी अपने आस-पास और मोहल्ले बस्ती के लोगों को भी जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, अरुण दीक्षित, चेतन स्वरूप, रामबली, हरिदेव सरोज, रजनीश सागर, शिल्पी वर्मा आदि मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

