एसबीडी कॉलेज में हुआ प्रस्तुतीकरण गतिविधि का आयोजन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एसबीडी कॉलेज में हुआ प्रस्तुतीकरण गतिविधि का आयोजन !

😊 Please Share This News 😊

···छात्राओं ने सीखा आत्मविश्वास और संप्रेषण कौशल

धामपुर

    धामपुर स्थित एसबीडी कॉलेज में गुरुवार को अंग्रेजी विभाग द्वारा व्यक्तिगत प्रस्तुतीकरण गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं के लिए आत्मविश्वास के साथ संप्रेषण कौशल और अभिव्यक्ति की प्रभावशाली और रचनात्मक प्रस्तुतीकरण के बारे में बताया गया। गतिविधि की रूपरेखा अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रेशू शुक्ला द्वारा निर्धारित की गई। उन्होंने छात्राओं को गतिविधि में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया तथा व्यक्तिगत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भाषा एवं संचार कौशल को विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं के ‘आत्मविश्वास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास’ को बढ़ावा मिला। गतिविधि के अंतिम चरण में डॉ रेशू शुक्ला ने विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रस्तुतीकरण के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक क्या करें और क्या न करें, के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी, ताकि वे भविष्य में प्रभावी एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतीकरण कर सकें।गतिविधि में लगभग सौ छात्राओं ने क्या सोशल मीडिया हमको कम सोशल बना रहा, पुस्तक बनाम स्क्रीन, एआई और शिक्षा का भविष्य, क्या साहित्य अब भी प्रासंगिक है, शांति की शक्ति, भाषा के बिना संसार, काश शेक्सपियर आज जिंदा होते आदि बिंदुओं पर विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन छात्रा आफिफा द्वारा तथा अध्यक्षता प्राचार्या प्रोफेसर पूनम चौहान द्वारा की गई।कार्यक्रम में अंत में रितु देवी ने प्रस्तुति परिणाम घोषित किये, जिसमें छह छात्राओं ने स्थान प्राप्त किये। प्रथम स्थान सुन्दरा एवं करफप, द्वितीय स्थान मानसी एवं आफिफा, तृतीय स्थान पर मोहिदा हयात एवं आरजू, एवं सांत्वना पुरस्कार शिफा नूर एवं मानसी चौहान ने प्राप्त किया। डॉ चारु अग्रवाल ने आभार प्रकट किया। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!