अनूपशहर गंगा घाट पर काव्य गंगा महोत्सव में आयोजित होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन !
|
😊 Please Share This News 😊
|

(आर. डी. काव्यकुल, सृजन साहित्यिक अभिरुचि मंच और दिव्य गंगा सेवा मिशन की ओर से आयोजित होगा यह समारोह)
अनूपशहर
जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गंगा घाट पर सृजन साहित्यिक अभिरुचि मंच, आर.डी. काव्यकुल, और दिव्य गंगा सेवा मिशन द्वारा,चार अक्टूबर रविवार को प्रातः दस बजे से काव्य गंगा महोत्सव के माध्यम से एक भव्य काव्यांजलि का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में बदायूंँ, रामपुर, पीलीभीत, नोएडा, आगरा, कानपुर,लखनऊ, मथुरा के साथ ही राजस्थान, उत्तराखण्ड, दिल्ली, हरियाणा, बिहार आदि राज्यों सहित विभिन्न स्थानों से कवियों की उपस्थिति रहेगी, उनके द्वारा आकर्षक काव्य पाठ किया जाएगा। इस समारोह को सुसज्जित करने में गाजियाबाद के डॉ रंजीत शर्मा रंग, स्पर्शी पत्रिका के सम्पादक अतुल कुमार शर्मा, सृजन के संस्थापक दीपक गोस्वामी चिराग, युवा गजलकार अवधेश विद्यार्थी, सम्भल के ओजकवि डॉ संदीप सचेत की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार से दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा से पंडित साहित्य चंचल मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में उत्तराखंड से शांति राणा शांति, चित्तौड़गढ़ राजस्थान से डॉ दिनेश व्यास,दौसा से सूरज सिंह महावर, करनाल हरियाणा से पवन मल्होत्रा, बिहार से डॉ विजय पाठक के साथ ही श्रीपाल शर्मा ईदरीशपुरी, ओजस्वी जौहरी सरल, डॉ नेहा बागडी, सरफराज हुसैन फराज, अजय भारती, वंदना तिवारी, रूपेश कुलश्रेष्ठ, संजय कुमार, मोहिनी भटनागर, डॉ अनार सिंह अग्र, हेमन्त सक्सेना, अच्छे लाल तिवारी,शिवकुमार चंदन, शैलेन्द्र मिश्रा, अजय भारती, आदि साहित्यकारों की उपस्थिति रहेगी। सभी कलमकारों को स्मृति-चिन्ह, मोतीमाला एवं सम्मान पत्र भेंट किए जाएंगे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

