बारिश के बीच खनन विभाग की प्रभावी कार्रवाई, ओवरलोड खनिज परिवहन में 5 ट्रेलर सीज !
|
😊 Please Share This News 😊
|

···निर्धारित सीमा से अधिक उपखनिज पाए जाने पर नियमानुसार की गई कार्रवाई
सम्भल (बहजोई), 28 सितम्बर 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध/ओवरलोड परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज 28 सितम्बर 2026 को बारिश के दौरान खनन विभाग द्वारा खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई।
खनन निरीक्षक, सम्भल शिवम कुमार द्वारा थाना कैलादेवी क्षेत्रांतर्गत खिरनी पुलिस चौकी पर खनिज सामग्री का परिवहन कर रहे 05 ट्रेलरों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान सभी 05 ट्रेलरों में निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में उपखनिज का परिवहन पाया गया।
ओवरलोडिंग पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी 05 ट्रेलरों को सीज कर दिया गया।
खनन विभाग द्वारा जनपद में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

