लेखपाल कॉलोनी स्थित सीताराम मेमोरियल स्कूल में मनाया गया गणेश चतुर्थी महोत्सव !
|
😊 Please Share This News 😊
|

बबराला(संभल)
लेखपाल कॉलोनी स्थित सीताराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणेश चतुर्थी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर और प्रधानाचार्या रेखा दीक्षित के साथ स्टाफ के जागेश्वर दयाल, अरुण मिश्रा, पल्लवी गौड़, रति गुप्ता, रागिनी मोहन वार्ष्णेय, जेबा, निशा, मनीषा, अंजू राघव, पूजा शर्मा, रिंकी, राखी, तन्न, महक, आस्था, सोनी शर्मा, प्रतिमा गुप्ता और ज्योति सहित अन्य मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने गणेश चतुर्थी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट– भूपेंद्र राघव
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

