विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भक्तिमय माहौल में मनाई गणेश चतुर्थी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, भक्तिमय माहौल में मनाई गणेश चतुर्थी !

😊 Please Share This News 😊

बबराला (संभल)

      विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को रोटरी क्लब बबराला गंगा के सहयोग से गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान गणेश के आगमन पर विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से बुद्धि, सुख, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद मांगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं नई प्रेरणा मिलती है। विद्यार्थियों को पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से भी अवगत कराया गया।
विद्यालय की संस्थापक मंजू गोयल, कपिल गोयल, गर्वित और अमृत ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। रोटरी क्लब बबराला गंगा की ओर से अतुल गोयल , पूजा गोयल, एकता गोयल ,सुरेश गुप्ता , विजय कुमार ,विवेक गोयल, उमेश गुप्ता , अनिल गुप्ता,नितिन कुमार सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट– भूपेंद्र राघव

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!