हिन्दू जागृति महिला मंच, आठ अगस्त को करेगा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन- मीनू रस्तोगी – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हिन्दू जागृति महिला मंच, आठ अगस्त को करेगा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन- मीनू रस्तोगी

😊 Please Share This News 😊

(एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, मल्हार गीत, झूला, धार्मिक अंताक्षरी एवं तीज क्वीन रहेंगे मुख्य आकर्षण)

संभल

       हिन्दू जागृति महिला मंच की बैठक पंजाबी मंदिर कोट पूर्वी में संपन्न हुई जिसमें आठ अगस्त शनिवार को मुरादाबाद रोड पर स्थित होटल प्रेम इन में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
हिंदू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि गत वर्षो की भांँति इस वर्ष भी हिंदू जागृति महिला मंच की ओर से आठ अगस्त को संध्या समय होटल प्रेम इन में तीज उत्सव धूमधाम से आयोजित होगा। कार्यक्रम में हिंदू जागृति महिला मंच की सभी बहनों के साथ अन्य समाज सेविकाओं को भी सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में हाऊजी एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, मल्हार गीत, झूला एवं तीज क्वीन विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम उपरांत सभी आगंतुकों का सामूहिक भोज होगा। किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने वाली बहनों को पुरस्कृत भी किया जाना है।
ज्योति गुप्ता ने कहा सभी बहनें अपने-अपने घरों से सज-धज कर हाथों में मेहंदी लगाकर हरी साड़ी पहनकर कार्यक्रम में आएंगे। तीज उत्सव में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को सम्मानपूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा आयोजित महिलाओं की जिम्मेदारी पर महिलाओं के ही सहयोग से रहेगा। जिसमें नारी सशक्तिकरण के साक्षात् दर्शन होंगे। बैठक में साक्षी मल्होत्रा, पूजा रस्तोगी, वर्षा, सुनीता यादव, मीनू टंडन, हिना गांधी, नीलिमा, विधि, सुरभि, पूनम गुप्ता, सुनीता रस्तोगी, निशा गुप्ता, वर्षा रस्तोगी, रेनू मेहरोत्रा, साक्षी मल्होत्रा, पूजा गुप्ता, अंजली गुप्ता, अंशु कला, विधि टंडन, मीनू टंडन, सुमन गांधी, हिना गांधी, नीलिमा गुप्ता, शालिनी टंडन, सुरभि टंडन, मानसी खन्ना, मीनू खन्ना, पारुल ,पूजा रस्तोगी, शोभा गर्ग आदि ने भाग लिया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने की और संचालन ज्योति गुप्ता ने किया।

रिपोर्ट– संजीव गुप्ता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!