हर दुकान में तिरंगा लगाकर,दुल्हन जैसा सजाएंगे तिरंगा मार्केट- फहीम – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हर दुकान में तिरंगा लगाकर,दुल्हन जैसा सजाएंगे तिरंगा मार्केट- फहीम

😊 Please Share This News 😊

(ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि होंगे आमंत्रित)

संभल

      तिरंगा मार्केट में स्थित शर्मा मेडिकोज पर मार्केट के सभी दुकानदारों एवं व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वाधीनता दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मोहम्मद फहीम ने कहा कि हर दुकान तिरंगा की तर्ज पर 13, 14 और 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से मार्केट को सजाया जाएगा। इसके अलावा फूलों, गुब्बारों की सजावट एवं अन्य तरीकों से तिरंगा मार्केट को दुल्हन जैसा सजाकर 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए मोहम्मद अरसलान ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के पावन अवसर पर तिरंगा मार्केट की दिव्यता और भव्यता में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वाधीनता दिवस समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिससे समारोह की गरिमा में और वृद्धि हो सके।
तिरंगा मार्केट के प्रधान नोमान भाई ने लाउडस्पीकर, स्वच्छता, सजावट, फूल-गुब्बारों से बना प्रवेश द्वार सहित जलपान की सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तिरंगा मार्केट के दुकानदारों को सौंपी।
इस अवसर पर मोहम्मद अरसलान, मोहम्मद फहीम, रोहित कुमार, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद आजम, हाजी हबीब, आबिद हुसैन, अजय कुमार शर्मा, रजनीश कुमार, सत्यवीर सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक की अध्यक्षता मार्केट के नोमान प्रधान ने की और संचालन दुर्वेश सैनी ने किया।

रिपोर्ट– संजीव गुप्ता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!