फरीदाबाद में 113 एमएम तक बारिश, अगले 24 घंटे भी भारी वर्षा की संभावना ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद में 113 एमएम तक बारिश, अगले 24 घंटे भी भारी वर्षा की संभावना !

😊 Please Share This News 😊

···लगातार मॉनिटरिंग जारी, राहत कार्यों के लिए विभिन्न विभागों की टीमें फील्ड में तैनात

···अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें

फरीदाबाद

     जिले में शुक्रवार को भारी बारिश की स्थिति में प्रशासन ने विभिन्न सम्बन्धित विभागों को फील्ड निरीक्षण के साथ ही अलर्ट मोड में रखा है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तिगांव में सर्वाधिक 113 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि फरीदाबाद में 103 एमएम और बड़खल में 84 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

      उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जल निकासी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में तैनात रहकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। जल निकासी के लिए आवश्यक मशीनरी और मैनपावर को भी फील्ड में लगाया गया है, जो लगातार राहत एवं जल निकासी कार्यों में जुटे हुए हैं।

      प्रशासन की ओर से संवेदनशील और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं तथा जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

उपायुक्त की आमजन से अपील

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिलेवासियों से अपील की है कि अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। उन्होंने नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!