बॉयफ्रेंड संग होटल पहुंची महिला को पति ने रंगेहाथ पकड़ा, सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा; वीडियो वायरल! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बॉयफ्रेंड संग होटल पहुंची महिला को पति ने रंगेहाथ पकड़ा, सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा; वीडियो वायरल!

😊 Please Share This News 😊

···पति, सास और जेठानी होटल पहुंचे; महिला पति से लिपटकर रोती रही, पुलिस बोली—अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी

रिपोर्ट– अरुण शर्मा, ब्यूरो चीफ, फरीदाबाद

फरीदाबाद

       शहर के सराय मार्केट स्थित एक होटल के बाहर बुधवार शाम उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक विवाहित महिला अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ होटल में मौजूद थी। सूचना मिलने पर महिला का पति अपनी मां और भाभी के साथ होटल पहुंच गया। इसके बाद होटल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

     प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति के होटल पहुंचते ही परिवार के सदस्यों ने महिला और उसके साथ मौजूद युवक को बाहर आने के लिए कहा। इस दौरान कथित बॉयफ्रेंड मौके से फरार हो गया। वहीं महिला को उसकी सास और जेठानी होटल से बाहर ले आईं।

     वीडियो में महिला रोते हुए अपने पति के सीने से लिपटती दिखाई दे रही है। वह बार-बार “प्लीज छोड़ दो”, “मेरे हाथ छोड़ दो” और “मेरा मोबाइल वापस कर दो, मैं चली जाऊंगी” कहते हुए गुहार लगाती नजर आती है। वहीं पति पूरे घटनाक्रम के दौरान शांत खड़ा दिखाई देता है। बाद में परिजन महिला को वहां से दूर ले जाते हैं।

     घटना के दौरान होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो में महिला अपना मोबाइल वापस मांगती भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि हंगामे के दौरान उसका मोबाइल परिजनों ने अपने कब्जे में ले लिया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

       सराय थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है तो तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!