सम्भल प्रशासन की अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 03 डम्पर सीज ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सम्भल प्रशासन की अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 03 डम्पर सीज !

😊 Please Share This News 😊

संभल

      जिलाधिकारी सम्भल के कुशल निर्देशन एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 20 जून, 2026 को खनन विभाग एवं परिवहन विभाग (आरटीओ) की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम अलीपुर बुजुर्ग, पुलिस चौकी अटा, थाना बनियाठेर क्षेत्र में सघन जांच एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।

      अभियान के दौरान जांच में अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन कर रहे 03 डम्परों को पकड़ा गया। संबंधित वाहनों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

       जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के समस्त प्रवर्तन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। प्रशासन की “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत ऐसे तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से संयुक्त चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

     खनन निरीक्षक शिवम कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से खनन विभाग, परिवहन विभाग एवं स्थानीय पुलिस के समन्वय से लगातार कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी ऐसे अभियान और अधिक सघनता से चलाए जाएंगे ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा राजस्व क्षति को रोका जा सके।

    जनपद प्रशासन ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी अवैध खनन अथवा खनिजों के अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त होती है तो उसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

      सम्भल प्रशासन पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग, राजस्व हितों की सुरक्षा एवं विधिसम्मत खनन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी|

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!