नगर पंचायतों में साफ-सफाई, जल निकासी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें : जिलाधिकारी – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नगर पंचायतों में साफ-सफाई, जल निकासी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें : जिलाधिकारी

😊 Please Share This News 😊

सम्भल (बहजोई), 16 जून 2026

      आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में नगर निकायों के अन्तर्गत जनपद की नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ नगर पंचायतों से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पंचायतों में कार्यरत स्टाफ की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम नगर पंचायत सिरसी की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की वर्तमान स्थिति तथा उनकी साफ-सफाई की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिरसी को निर्देशित किया कि सभी शौचालय सुचारु रूप से संचालित रहें तथा उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में शहरी आवास योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पीएम स्वनिधि के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर में जलभराव की स्थिति, पम्प सेट की उपलब्धता, एबीसी सेंटर हेतु भूमि, आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मियों के मानदेय आदि विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा उठान से संबंधित वाहनों के रूट चार्ट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ग्रे वाटर एवं ब्लैक वाटर प्रबंधन, एनआरएलएम, एनयूएलएम तथा एमआरएफ सेंटर की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने पेयजल आपूर्ति, ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण, 15वें वित्त आयोग से कराए जा रहे कार्यों, हैंडपम्प रिबोर, वंदन योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यों, दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना तथा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्रों के निर्गमन की स्थिति की भी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बबराला, गुन्नौर, गवां एवं नरौली की समीक्षा करते हुए जलभराव की स्थिति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, लंबित डीपीआर, वंदन योजना के कार्य, नाले एवं नालियों की सफाई, कर वसूली, वाटर कूलर, एमआरएफ सेंटर तथा कान्हा गौशाला की व्यवस्थाओं पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों, सम्पर्क मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। नाले एवं नालियों की नियमित सफाई कराई जाए। अधिशासी अधिकारी स्वयं नियमित रूप से नगर क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिरसी आशुतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!