हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने दिया इस्तीफा, बयान को लेकर बढ़ा था विवाद ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने दिया इस्तीफा, बयान को लेकर बढ़ा था विवाद !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट – अरुण शर्मा,

फरीदाबाद

      हरियाणा से एक बड़ी राजनीतिक और प्रशासनिक खबर सामने आई है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेज दिया है।

     बताया जा रहा है कि हाल ही में कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल के दौरे के दौरान दिए गए उनके एक बयान को लेकर प्रदेशभर में विवाद खड़ा हो गया था। “आपकी बेटी को किसी के साथ कमरे में छोड़ दूं” संबंधी टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद नर्सिंग स्टाफ और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। इस मुद्दे को लेकर हरियाणा के कई जिलों में नर्सिंग कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल और प्रदर्शन भी किए थे।

      विवाद बढ़ने के बीच रेणु भाटिया ने मंगलवार देर रात अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम किया। वर्ष 2022 में उन्हें हरियाणा राज्य महिला आयोग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था।

     रेणु भाटिया के इस्तीफे के बाद अब राज्य महिला आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस घटनाक्रम को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!