राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष पीठासीन अधिकारियों एवं विशिष्ट प्रतिनिधियों को किया सम्मानित !
|
😊 Please Share This News 😊
|

हरियाणा
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज हरियाणा के लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में द्वितीय कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन ज़ोन-II नॉर्थ ज़ोन कॉन्फ्रेंस में शामिल होने देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों एवं विशिष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज्यपाल, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश तथा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने लोक भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया।
सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

