लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने की सीपीए की कांन्फ्रेंस !
|
😊 Please Share This News 😊
|

हरियाणा
हरियाणा विधान सभा के चैम्बर में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीज़न ज़ोन-II (नॉर्थ ज़ोन) कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करते हुए लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि ‘विकसित भारत’ का संकल्प एक राष्ट्रीय संकल्प है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक और संस्था को सहयोग करना होगा।
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस संकल्प को साकार करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हमारी नीतियाँ, योजनाएँ, कार्यक्रम और बजटीय प्रावधान समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले हों।
हमें सामाजिक परिवर्तन की गति को तेज करना है, नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है और समाज को एक प्रगतिशील दिशा देनी है।
सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

