फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल !

😊 Please Share This News 😊

··· सेक्टर-8 में बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, मुख्यमंत्री से मिली मंजूरी

 ···सेक्टर-7 मार्केट बनेगी आधुनिक, करोड़ो की लागत से होगा सौंदर्यीकरण और विकास

··· सेक्टर-7 में कम्युनिटी सेंटर की मांग पर मंत्री का आश्वासन, जल्द होगा स्थान चयन

फरीदाबाद, 17 मई।

      हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-7 स्थित जनकल्याण मंदिर में विभिन्न विकास कार्यो का नारियल तोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। इस विकास कार्यो पर लगभग पौने दो करोड़ रुपये लगता का खर्चा आएगा।

      कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सेक्टर-7, 8, 9, 10 एवं आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-7 फरीदाबाद का सबसे पुराना सेक्टर है और वर्षों से यहां जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। इस समस्या को दूर करने के लिए पहले भी ड्रेनेज लाइन डालकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई थी और अब लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से नई ड्रेनेज लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है ताकि आने वाले बारिश के मौसम में क्षेत्र में पानी जमा न हो और लोगों को स्थायी राहत मिल सके।

     कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सेक्टर-7, 8 और 10 के चौक पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। यहां लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए लगभग 7 से 8 लाख रुपये की लागत से रोड वाइडनिंग का कार्य कराया जा रहा है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार केवल मूलभूत सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं और बच्चों के खेल एवं भविष्य को लेकर भी गंभीर है। इसी दिशा में सेक्टर-7 के स्कूल परिसर में हॉकी प्रैक्टिस पिच बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी पूरा किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 4 करोड़ रुपये का एस्टीमेट पास कराकर कार्य शुरू कराया गया है ताकि स्थानीय बच्चों को घर के पास ही खेल प्रशिक्षण की सुविधा मिल सके।

     कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सेक्टर-7 मार्केट के रिवैंपिंग का कार्य भी जल्द शुरू होने जा रहा है। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से पूरी मार्केट को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इसके तहत सड़कें, पार्किंग, ड्रेनेज, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के सभी हुड्डा सेक्टरों की मार्केटों के लिए एस्टीमेट और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा कई जगह कार्य शुरू भी हो चुका है। सरकार का लक्ष्य शहर की सभी मार्केटों को आधुनिक और व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने सेक्टर-7 की मार्केट में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार अवैध कब्जों को हटाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे स्वयं आगे बढ़कर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाएं ताकि प्रशासनिक कार्रवाई की नौबत न आए।

      कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सेक्टर-77 क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य जारी रहते हुए भी प्रयास किया जाएगा कि इसी वर्ष केंद्रीय विद्यालय शुरू हो जाए ताकि लगभग 5000 बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही सेक्टर-8 में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की योजना को भी मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही उसका शिलान्यास किया जाएगा। इस अस्पताल के बनने से आसपास के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

      उन्होंने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी जरूरी विकास कार्यों के लिए मंजूरी और निर्देश जारी कर दिए हैं तथा विभागों को तेजी से एस्टीमेट और टेंडर प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा सेक्टर-7 में कम्युनिटी सेंटर की मांग उठाए जाने पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद में 13 नए कम्युनिटी सेंटर मंजूर किए जा चुके हैं और विभिन्न सेक्टरों में उनका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेक्टर-7 के लिए भी उपयुक्त स्थान चिन्हित कर कम्युनिटी सेंटर निर्माण की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा ताकि लोगों को सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।

      इस अवसर पर सामाजिक संगठनों प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, व्यापारीगण और स्थानीय नागरिको मौजूद रहे।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!