नेपाली पर्यावरण प्रेमी यमुना ढाकल ने किया पौधारोपण ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नेपाली पर्यावरण प्रेमी यमुना ढाकल ने किया पौधारोपण !

😊 Please Share This News 😊

···साइकिल यात्रा करके जगा रहीं पर्यावरण संरक्षण की अलख

नजीबाबाद

     नेपाल से 8 फरवरी को साइकिल द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने को भारत की यात्रा पर निकली पर्यावरण प्रेमी यमुना ढाकल ने सोमवार को साहनपुर स्थित राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज में पौधारोपण किया। यमुना ढाकल ने बताया कि वह विगत 8 फरवरी को साइकिल द्वारा नेपाल के लुंबनी से गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, मथुरा, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, सहारनपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, केदारनाथ, बद्रीनाथ की यात्रा करते हुए नजीबाबाद पहुंची हैं।इसके बाद वे मुरादाबाद, रामपुर, बरेली होते हुए नेपाल वापस पहुंचकर अपनी साइकिल यात्रा का समापन करेंगी। उनकी साइकिल यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनको संरक्षण करने पर जोर दिया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने यमुना ढाकल को बुके देकर स्वागत किया। ढाकल के साथ पौधारोपण में नजीबाबाद वन प्रभाग के रेंजर रामकुमार, डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह, पूर्व नौसैनिक रविंद्र काकरान, अरुण दीक्षित, योगाचार्य अरुण राजपूत भी मौजूद रहे। सबने मिलकर विद्यालय में अमरूद, सिल्वर ओक, बरगद, बड़हल के पौधे रोपे।

  • नजीबाबाद से अरुण दीक्षित की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!