युवा मोर्चा की पहली मासिक बैठक में संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

युवा मोर्चा की पहली मासिक बैठक में संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर !

😊 Please Share This News 😊

···युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से मजबूत होगा भाजपा संगठन : पंकज पूजन रामपाल

रिपोर्ट: अरुण शर्मा | फरीदाबाद

     फरीदाबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रथम मासिक बैठक रविवार को सेक्टर-15 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक जोश के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने की। बैठक में नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं युवा कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान, युवा संपर्क कार्यक्रमों और जनसेवा से जुड़े अभियानों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

     बैठक में जिला युवा मोर्चा प्रभारी गोल्डी अरोड़ा, जिला महामंत्री अवतार चंदीला एवं रजनीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष जसबीर चौधरी, अजय प्रताप और राजीव गौर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला सचिव कपिल ढुल, कार्तिक शर्मा, हर्ष भड़ाना, जिला मीडिया प्रभारी गौरव भाटिया, सोशल मीडिया प्रमुख अरुण सिसोदिया, आईटी प्रमुख राहुल वासुदेव, सह आईटी प्रमुख गौरव कोहली, कार्यालय सचिव अभिषेक प्रताप सिंह तथा कॉलेज आउटरीच संयोजक अंशुल नागर भी बैठक में उपस्थित रहे।

     मंडल अध्यक्षों में देवेंद्र सिंह, लव शर्मा, वरुण गुप्ता, आकाश नरवत, अक्षय अवाना, सन्नी ठाकुर, हर्ष चौधरी और ओमवीर शाह की विशेष उपस्थिति रही। जिला कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी भागीदारी ने बैठक को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

     बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की अग्रिम पंक्ति है और आने वाले समय में फरीदाबाद का प्रत्येक बूथ संगठन की ताकत का प्रतीक बनेगा। युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

     वहीं जिला युवा मोर्चा प्रभारी गोल्डी अरोड़ा ने एक सामान्य कार्यकर्ता से भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा प्रभारी बनने तक के अपने संगठनात्मक सफर को साझा किया। उन्होंने नव दायित्ववान कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और निरंतर मेहनत के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

      युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, राष्ट्रहित और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही युवा मोर्चा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले सभी अभियानों में युवा मोर्चा पूरी शक्ति और समर्पण के साथ कार्य करेगा।

        बैठक के अंत में जिला महामंत्री अवतार चंदीला एवं रजनीश सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन “संगठन सर्वोपरि” के संकल्प और पार्टी हित में निरंतर कार्य करने के संदेश के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!