समृद्धि काव्य मंच की अध्यक्षा कवयित्री पुष्पा गंगवार को किया सम्मानित ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

समृद्धि काव्य मंच की अध्यक्षा कवयित्री पुष्पा गंगवार को किया सम्मानित !

😊 Please Share This News 😊

संभल

कल्कि नगरी संभल में रविवार को हिन्दू जागृति मंच द्वारा आयोजित काव्य संगम महोत्सव में बरेली की साहित्यिक संस्था समृद्धि काव्य मंच की अध्यक्षा व महिला मंडल रामलीला सभा की अध्यक्षा कवयित्री पुष्पा गंगवार पूनम को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी ग़ज़ल से श्रोताओं को अभिभूत कर दिया। यह कवि सम्मेलन स्व डी के शर्मा की अष्टम् पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, पीलीभीत, बदायूं,बिजनौर के कवियों ने काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत मंच के पदाधिकारियों व कवियों द्वारा सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। सरस्वती विद्या मंदिर संभल के विद्यार्थियों ने संगीतमय सरस्वती वंदना की। इस अवसर पर मंच के संस्थापक अध्यक्ष अजय शर्मा, अतुल शर्मा, अरुण दीक्षित स्वच्छंद,उज्ज्वल वशिष्ठ, कुमार अवधेश विद्यार्थी, अजय भारती, शिवशंकर शर्मा, दिलीप पाण्डेय, प्रेमकुमार प्रेम, एडवोकेट सुंदर पाल सिंह, सुनीता यादव, नेहा बागड़ी, अरुण अग्रवाल, भरत मिश्रा, अनुज त्रिवेदी, प्रेम कुमार दक्ष, हरगोविंद पाठक दीन, ओजस्वी जौहरी, विष्णु असावा आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!