ग्राम जिजोड़ा डांडा में गंगा सैलाब में प्रधान ने धन उगाही करके ग्राम पंचायत की जमीन पर करवाया अवैध कब्जा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ग्राम जिजोड़ा डांडा में गंगा सैलाब में प्रधान ने धन उगाही करके ग्राम पंचायत की जमीन पर करवाया अवैध कब्जा।

😊 Please Share This News 😊

गुन्नौर (संभल)

         योगी सरकार द्वारा भूमाफियाओं पर कसे जा रहे शिकंजे के बावजूद यूपी में जमीन पर अवैध कब्जे किए जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा।

      ऐसा ही एक मामला जनपद संभल की गुन्नौर तहसील के गांव जिजोड़ा डांडा से सामने आया है जहां ग्राम प्रधान और उसके प्रतिनिधि ने लोगों से अवैध धन उगाही करके सैकड़ो लोगों के नाम अवैध पट्टे कर दिए जिसकी शिकायत पूर्व प्रधान नरेश चंद्र ने लिखित रूप में संभल जिला अधिकारी महोदय से की है। पूर्व प्रधान ने अपनी लिखित शिकायत में वर्तमान प्रधान मलखान सिंह और उसके प्रतिनिधि मोनू ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिजोड़ा डांडा के गंगा सैलाब में सैकड़ो एकड़ भूमि कृषि योग्य है जिसे चकबंदी के दौरान पहले चकबंदीकर्ता ने प्रधान के हवाले कर दिया था और प्रधान ने लोगों से अवैध उगाही करके उनके नाम अवैध पट्टे कर दिए जिसे जांच के दौरान निरस्त किए जाने का आदेश भी हो चुका है लेकिन अभी भी यह जमीन अवैध कबजेदारों के कब्जे में है।
पूर्व प्रधान ने जिलाधिकारी महोदय से मामले को संज्ञान में लेकर जांच करके भूमाफियाओं को चिन्हित करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

संभल से ब्यूरो चीफ पंकज यादव की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!