हरियाणा को कल करीब 3700 करोड़ रुपये की प्रमुख सड़क विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा को कल करीब 3700 करोड़ रुपये की प्रमुख सड़क विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 19 जून (अरुण शर्मा) : हरियाणा को कल बड़ी सौगात मिलने वाली है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि कल 20 जून को केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राज्य को करीब 3700 करोड़ रुपए की बड़ी सड़क विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। वह दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे 11 फ्लाईओवरों का लोकार्पण भी करेंगे। इन परियोजनाओं में सीएम सिटी करनाल में बनाने वाली रिंग रोड भी शामिल है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सुबह 11 बजे सोनीपत में दिल्ली से पानीपत तक 8 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 फ्लाईओवरों का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना 24 किलोमीटर लंबी और इस पर कुल लागत करीब 900 करोड़ रुपए आएगी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बताया कि दोपहर 3.30 बजे करनाल जिले के गांव कुटैल में नितिन गडकरी करनाल ग्रीन फील्ड 6 लेन रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना कुल 35 किलोमीटर लंबी है और इस पर करीब 1700 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

इसी तरह शाम 5.30 बजे केंद्रीय मंत्री अंबाला जिले के गांव जंडली में अंबाला ग्रीन फील्ड 6 लेन रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की कुल लंबाई 23 किलोमीटर है और इस पर कुल 1100 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

उन्होंने कहा कि इन तीन बड़े सड़क प्रोजेक्ट से प्रदेश में आधारभूत ढांचे की तस्वीर बदलेगी और उद्योगों के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!