मूलचंद शर्मा ने संत सतगुरु कबीरदास साहेब जी की जयंती के उपलक्ष में शुभकामनाएं दी। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मूलचंद शर्मा ने संत सतगुरु कबीरदास साहेब जी की जयंती के उपलक्ष में शुभकामनाएं दी।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 4 जून (अरुण शर्मा)। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने संत सतगुरु कबीरदास साहेब जी की जयंती के उपलक्ष में बल्लबगढ़ अंबेडकर चौक से शुरू हुई शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। वहीं सतगुरु कबीर पंथ सेवा समिति बल्लबगढ़ के सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
तत्पश्चात परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा अपने पैतृक गांव सदपुरा पहुंचे। जहां गांव सदपुरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपने लाडले बेटे और हरियाणा सरकार में लोकप्रिय परिवहन एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गांव सदपुरा के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद नारियल फोडक़र मंदिर के नवनिर्माण की नीव रखी।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने गांव वालों की राधा कृष्ण मंदिर के हाल में समस्याएं सुनते हुए कहा गांव के विकास को लेकर हमेशा गांव बस्ती के साथ रहूंगा। गांव के विकास में कोई कमी नही रहने दूंगा।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बड़े-बुजुर्गो का सम्मान भी किया। वहीं परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने गांव के मनीष शर्मा के 8 वर्षीय पुत्र ओवियन शर्मा द्वारा दुबई में आयोजित हुई कराटे चैंपियन शिप में गोल्ड मेडल जीतने पर उसको भी शाल भेंट कर सम्मानित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!