मैं आपकी चिंता से वाकिफ हूं और इसको लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलूंगा – विधायक राजेश नागर – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मैं आपकी चिंता से वाकिफ हूं और इसको लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलूंगा – विधायक राजेश नागर

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 4 जून (अरुण शर्मा)। आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने विधायक राजेश नागर से मिलकर अपनी रोजी रोटी पर संकट की जानकारी दी। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि प्रदेश सरकार 35 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है, लेकिन उन्हें डर है कि इसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इस पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि मैं आपकी चिंता से वाकिफ हूं और इसको लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलूंगा और आपकी चिंता को दूर कराने के लिए प्रयास करूंगा।
आटसोर्स पार्ट 2 कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने विधायक राजेश नागर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने अपनी सेवाओं के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा विधेयक का प्रस्ताव विधानसभा में लाने, पार्ट 2 कर्मचारियों के पदों को रिक्त न समझ कर भरा हुआ माने जानेए वेतन में वृद्धि इत्यादि मांगें शामिल थीं। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने नियमित भर्ती के सभी नियमों को लागू कर हमारे जैसे सात हजार कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में भर्ती किया था जिनको तीन से लेकर 15 वर्ष तक का समय हो गया है। परंतु वह अभी भी नियमित नहीं हुए हैं लेकिन अब सरकार जबकि 35 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है तो हमें डर है कि हमारी नौकरी न चली जाए। यदि ऐसा होता है तो हजारों परिवारों में रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। जिसे सेवा सुरक्षा अधिनियम लाकर बचाया जाए। विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह स्वयं कर्मचारियों का ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। नागर ने कहा कि हमारी मनोहर सरकार ने एक लाख पदों पर भर्ती करने की योजना पर काम शुरू किया है। पहली बात तो यही होगी कि आप लोगों की आशंका निर्मूल होगी, यदि ऐसा नहीं भी होता है तो सरकार ने आपके लिए भी कुछ अच्छा सोचा होगा। मैं इस बारे में बात करूंगा। मुझे उम्मीद है कि सब अच्छा होगा।
इस अवसर पर प्रधान राम रतन, उपप्रधान नितिन शर्मा, प्रेस सचिव सतवीर, रविन्द्र कुमार, जितांशु चावला, सौरव सिंह, सदानंद, अनुज कालिया, कुंवर पाल, राजेश कुमार, हरदेव सिंह, दीपक कौशिक, भारत पाल, राम खिलाड़ी, रामचंद आदि अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!