कृष्ण पाल के नेतृत्व में समस्याओं का व्यवस्थित तरीके से समाधान कर रहे है – नरेंद्र गुप्ता – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कृष्ण पाल के नेतृत्व में समस्याओं का व्यवस्थित तरीके से समाधान कर रहे है – नरेंद्र गुप्ता

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 4 जून (अरुण शर्मा)। भारत सरकार के ऊर्जा एवं भारी उद्योग विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक नरेंद्र गुप्ता ने बीती शाम राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-2 जो की अब राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 19 हो गया है, अजरौंदा चौक एवं सेक्टर-15ए के बरसाती पानी की निकासी के लिए नई पाइप लाइन डालने का कार्य का शिलान्यास किया।
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि यह पाइप लाइन ट्रैफिक पुलिस बूथ से लेकर विद्या मन्दिर स्कूल तक डाली जाएगी, जिसको पहले से मौजूद 900एमएम बरसाती पाइप लाइन में जोड़ा जाएगा। इस कार्य में ट्रेंचलेस तकनीक द्वारा एनएच-19 को पार किया जाएगा। यह बरसाती पानी सेक्टर-13 स्थित बरसाती डिस्पोजल में जाएगा और इस पाइप लाइन को डालने से अजरौंदा चौक पर इकठ्ठा होने वाले बरसाती पानी की वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम व सेक्टर-15ए में बरसाती जल भराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस कार्य की लागत राशि 1.16 करोड़ है।
शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात सेक्टर-15 सिद्धपीठ श्री शिव शक्ति धाम मंदिर में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत की और सेक्टर-15 के निवासियों की समस्याओं को सुनकर उसका जल्द से जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ओडिशा के बालासोर के पास बाहानगा बाज़ार स्टेशन के पास हुए रेल हादसे के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हादसे की निष्पक्ष जांच होगी और लापरवाही करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जब किसी शहर का पुननिर्माण होता है तो कुछ समस्याए तो कुछ समय के लिए आती है। बाईपास रोड पर दिल्ली-वडोदरा-मुंबई हाईवे का काम लगातार चल रहा है जिसे हम जनवरी 2024 तक शुरू कर देंगे।
विधायक नरेंद्र गुप्ता के कहा कि चौधरी कृष्ण पाल के नेतृत्व में सेक्टर.15 और समस्याओं का व्यवस्थित तरीके से समाधान कर रहे है। सभी सडक़ों पर जलभराव की समस्या न हो इसके लिए सडक़ों के साथ-साथ ड्रेनेज भी बनवाये जा रहे है। आने वाली पीढ़ी के लिए हम कैसा शहर छोडक़र जाएंगे यह हमे आज सोचना होगा।
इस अवसर पर भाजपा अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी, युवा नेता मुकुल चोपड़ा, निवर्तमान पार्षद छत्रपाल, संजू चपराना, संजीव चौधरी, राकेश ठाकुर, रविंद्र कोहली, कमल सिंह, नरेश चौहान, जे पी गुप्ता, ओ पी गेरा, रीमा मल्होत्रा, रश्मि सहगल सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!