मौजूदा वर्ष में क्षेत्र के सभी विकास कार्य संपूर्ण करवा दिए जाएंगे – नयनपाल रावत – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मौजूदा वर्ष में क्षेत्र के सभी विकास कार्य संपूर्ण करवा दिए जाएंगे – नयनपाल रावत

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 4 जून (अरुण शर्मा)। पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से मौजूदा वर्ष में क्षेत्र के सभी विकास कार्य संपूर्ण करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता से जो विकास का वायदा उन्होंने किया थाए उस वायदे को अब पूरा करने के लिए प्रयासरत है। विधायक रावत क्षेत्र के गांव खजूरका में जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक रावत का पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि चुनाव जीतने के कुछ महीने बाद ही कोरोना महामारी ने न केवल क्षेत्र के विकास पर रोक लगा दी बल्कि लोगों की दूरियां भी बढ़ा दीए करीब ढाई साल इस बीमारी के चलते पूरा देश जूझना रहा, अब जब यह बीमारी खत्म हो गई है तो अब क्षेत्र का विकास करवाना उनका दायित्व है और वर्ष 2023 में उनका प्रयास रहेगा कि वह अपने हर वायदे को पूरा करके क्षेत्र के सभी गांवों में समान विकास करवाएं। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक नयनपाल रावत के समक्ष गांवों की समस्याओं को लेकर मांगपत्र रखा, जिसमें अलावलपुर पुलिस चौकी से खजूरका गांव तक की सडक के नवीनीकरण, एससी चौपाल, वाल्मीकि चौपाल, जनरल चौहान, मुस्लिम चौपाल, पांचाल चौपाल, बाहरी फिरनी जो कि सरकारी स्कूल से जोहड के साथ-साथ ललपुरा मोड तक पक्की करवाने, जंगल की बस्ती को गांव से जोडऩे के अलावा कई प्रकार की मांगें रखी, जिन्हें विधायक श्री रावत ने जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया वहीं गांव के विकास के लिए उन्होंने एक करोड़ रूपए राशि की भी घोषणा की।
इस अवसर पर गंगाराम, दुलीचंद, बीरवल, चेतराम प्रधान पंाचाल समाज, पूरन तेवतिया, गणेशी बघेल, गंगी बघेल, असरू खान, शरीफ खान, इस्माईल, विक्की चेयरमैन, हरिराम, निखिल बैंसला, ज्ञान कौशिक, मूलचंद मेम्बर, राजेश पंवार, महेश वकील, डा. सुभाष, रमजान, सुरेश ब्लाक मेम्बर जनौली, सुभाष मेम्बर, देवीराम फोरमैन, जगमाल मेम्बर, भीम मेम्बर, शिशुराम, इमरान, अमर सिंह बघेल, कल्लू पांचाल, रूपलाल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!