जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 30 मई (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल प्रभारी जगमिंदर की टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम आशीष है आरोपी बल्लभगढ़ के सागरपुर गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना शहर बल्लबगढ़ के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर हत्या का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शिकायतकर्ता सूरजभान हत्या के मामले में गवाह है। आरोपी ने 25 मई को इंस्टाग्राम पर लाईव आकर गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी व कहा की अगर मेरे खिलाफ कुछ भी बोला तो अंजाम बहुत बुरा होगा ट्रेलर तुम पहले ही देख चुके हो। वर्ष 2022 में आरोपी ने शिकायतकर्ता के चचेरे भाई राहुल की साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपी से वारदात में प्रयोग मोबाईल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!