युवती की गला दबाकर हत्या के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

युवती की गला दबाकर हत्या के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 29 मई (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी दीपक कुमार ने अपनी टीम के साथ हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम आनन्द कुमार है आरोपी मूल रुप से बिहार के सिवान जिले के गांव जगतपुर देवी राय का वर्तमान में आदर्श नगर फरीदाबाद में रह रहा था। आरोपी प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। लडकी की छाती में दर्द होने के कारण मृत्यु हो गई है जिस पर जांच के बाद व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लडकी की मृत्यु गला दबा कर होनी पाई। आरोपी लडकी के परिवार के साथ रहता था। लडकी के पिता की शिकायत पर थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। क्राइम ब्रांच टीम को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बिहार का पता चला दीपक कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर नामित आरोपी को मात्र 48 घंटे के अंदर 26 मई पर गांव चांद बरवा जिला सिवान बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन पुलिस रिमाण्ड पर लेकर आरोपी से वारदात में प्रयोग तकिया बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया की आरोपी ने लडकी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!