राजामाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 298वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

राजामाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 298वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 28 मई (अरुण शर्मा)। नव युवा बघेल संगठन फरीदाबाद द्वारा राजामाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 298वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा जवाहर कालोनी दुर्गा मंदिर से आरंभ हुई और विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी, इस दौरान यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने शिरकत की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा की जिला सचिव सुनीता सिंह बघेल शामिल हुई।
इस मौके पर नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि अहिल्यादेवी होलकर मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खण्डेराव की धर्मपत्नी थीं। उन्होने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया। अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बंधवाए, कुओं और बावडिय़ों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए, काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया, भूखों के लिए अन्न सत्र खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बनवाए, मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन-चिन्तन और प्रवचन हेतु की। वे हिन्दुओं के लिए धर्म की भावना सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति रही है, आज उनकी जयंती पर हम सभी को उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर गजेंद्र पाल पार्षद, समाजसेवी सुरेंद्र रावत, सुरेंद्र गोयल, भोपाल खटाना, दीपक राठौर, गंगा राम बघेल, चंदन लाल बघेल, प्रधान अशोक बघेल, सतीश बघेल, विक्रम बघेल, विशाल बघेल, रवि बघेल, दीपक बघेल, हरिओम व अन्य गणमान्य लोगों में सतीश बघेल गन्नीका, उदयवीर बघेल, किशन बघेल हरिमोहन बघेल, सुभाष बघेल, सुरेश परिहार, महेंद्र सिंह एडवोकेट, मास्टर लक्ष्मण सिंह, चंदन सतीश बघेल, जसवंत बघेल, उमराव सिंह बघेल, डॉक्टर बुधराम बघेल, गंगा राम फौजी बघेल, सुनहरी पाल बघेल, सोहन लाल बघेल, सतीश बघेल, ललित बघेल, विक्रम बघेल, विशेवरपाल, महेंदर बघेल, तरुण बघेल, वीरेंद्र सिंह चंदेल, अमीचंद, महेंद्र समस्त बघेल समाज सहित कई हजारों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!