कर्मचारी विधायकों सांसदों एवं मंत्रियों के घरों पर थाली व ताली बजाकर कुंंभकरण की नींद से जगाने का काम करेंगे – शास्त्री – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कर्मचारी विधायकों सांसदों एवं मंत्रियों के घरों पर थाली व ताली बजाकर कुंंभकरण की नींद से जगाने का काम करेंगे – शास्त्री

😊 Please Share This News 😊

    फरीदाबाद, 15 मई (अरुण शर्मा)। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार को घोर कर्मचारी विरोधी बताते हुए 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 के समझौतों में मानी गई मांगों को लागू न करने का भी आरोप लगाया। सरकार की वादा खिलाफी एवं बेरुखी से नाराज प्रदेश के पालिका परिषद निगमों एवं फायर के कर्मचारी 17-18 मई को सभी विधायकों सांसदों एवं मंत्रियों के घरों पर प्रात: कालीन जाकर थाली व ताली बजाकर कुंंभकरण की नींद से जगाने का काम करेंगे। श्री शास्त्री ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा हरियाणा सरकार के आदेशों के बाद भी सफाई कर्मचारियों व सीवर मैनो को नियमित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नियमित नियुक्ति करने, वर्दी देने, एलटीसी देने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर कर्मचारियों के अनुभव दर्ज करने, सफाई कर्मचारी व सीवर मैनो की भांति बेलदार, मैसन, रोड मेट, इलेक्ट्रिशियन, ड्राइवर, ट्यूबैल हेल्पर, मालियों को भी तेल साबुन देने, जूनियर इंजीनियर, प्रोग्रामर आदि की वेतन विसंगतियां दूर की जाएं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने, समान काम-समान वेतन देने आकाश क्लर्क व हेमन्त त्यागी जूनियर इंजीनियर को बहाल करो व एसीपी का लाभ देने की मांग को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने आज भोजन अवकाश के समय आज भी गेट मीटिंग की। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव नानक चंद खेरालिया की अध्यक्षता में गेट मीटिंग का क्रम जारी रहा मांगे पूरी होने तक निगम मुख्यालय पर आंदोलन जारी रखने की कर्मचारियों ने दी चेतावनी। आज की गेट मीटिंग का संचालन कृष्ण चिंडालिया ने किया।
मीटिंग में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के अलावा उपप्रधान कमला, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि भी उपस्थित रहे।
संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व जिला प्रधान दलीप बोहत, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया ने कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं सरकार 6 जनवरी को रिक्त पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अनुबंधित सफाई कर्मचारी एवं सीवर मैनो को भर्ती करने का पत्र जारी कर दिया था लेकिन निगम अधिकारी सरकार के आदेशों को लागू न करके कर्मचारियों को आंदोलन के लिए भडक़ा रहे हैं। निगमायुक्त से तीन दौर की हुई वार्ताओं में उक्त मांगों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन आज तक इन मांगो का समाधान निगम प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। इसलिए अब निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन आंदोलन करने का मन बना लिया है। निगम कर्मचारियों ने ऐलान किया कि सरकार द्वारा जारी किए गए पत्रों को लागू करवाने व अन्य मांगों को लागू होने तक निगम कर्मचारी आंदोलन चलाएंगे।
आज के प्रदर्शन एवं मीटिंग में अलावा कर्मी नेता जिला कार्यकारी प्रधान सुदेश कुमार, अनिल चिंडालिया, रंजीत शुक्ला, देवी चरण शर्मा, मनोज शर्मा, रामरतन कदम, महेश शर्मा, राकेश चिंडालिया, महेंद्र कुडिय़ा, रघुवीर चौटाला, राजकुमार डबगुहेर, साजन खांडिया, मनोज बालगुहेर, ललिता, सुरेश, कमलेश, सत्तो, कमला, राजवती, नीतू आदि भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!