भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 26 अप्रैल (अरुण शर्मा)। भारतीय मजदूर संघ और सम्बन्धित सभी संगठनों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त की मार्फत सिटी मजिस्टे्रट को ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्धित नगर निगम कर्मचारी संघ, हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन, आई टी आई अनुदेशक कर्मचारी संघ, अनुबन्धित विद्युत कर्मचारी संघ, एन पी सी कर्मचारी संघ, एन एच पी सी कर्मचारी संघ, तेल अनुसंधान कर्मचारी संघ इन्डियन ओयल, पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी ऑर्गेनाइजेशन, लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ, ग्रुप 4 कर्मचारी संघ संगठन उपस्थित रहे।
आज के धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता शैलेश चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद ने की। मंच संचालन नीरज त्यागी जिला मंत्री ने किया। ज्ञापन देने से पूर्व उपस्थित कर्मचारियों को प्रेम सिंह रावत, बाबू भड़ाना, अमित कुमार तिगांव खण्ड, लाला राम शर्मा आई टी आई अनुदेशक, निगम महामंत्री मटरू लाल, सुरेन्द्र देशवाल स्वास्थ्य से, नवीन रावत ग्रुप 4 से, राम प्रकाश मछगर, प्रभु शंकर टूरिज्म आदि वक्ताओं ने संबोधित करते हुए इक_े हो कर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले संगठित होने का आह्वान किया।
शैलेश चौधरी ने संगठन की उपलब्धि सबके सामने रखी। नीरज त्यागी जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद ने पटना में सम्पन्न 20 वें त्रैवार्षिक अधिवेशन में पारित प्रस्तावों बारे विस्तार से जानकारी दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
error: Content is protected !!