कृष्णपाल गुर्जर ने 46 बेड के अस्पताल का किया उद्धघाटन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कृष्णपाल गुर्जर ने 46 बेड के अस्पताल का किया उद्धघाटन।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 27 मार्च (अरुण शर्मा)। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं मानव समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन सेवाओं के माध्यम से लोगों को बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है और स्वस्थ जीवन जीने में भी मदद मिलती है। स्वास्थ्य सेवाएं सभी लोगों के लिए उपलब्ध होनी चाहिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज मेवला महाराजपुर, सेक्टर-45 में शहरी स्वास्थ्य केंद्र के 46 बेड के अस्पताल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले फरीदाबाद की, उसके गांवों, कालोनियों और सेक्टरों की क्या हालत थी। जितना विकास इन 9 वर्षों में फरीदाबाद का हुआ है, उसकी तुलना अगर पिछले 30 से 40 से करोगी तो इन 9 वर्षों में कई ज्यादा गुना विकास कार्य हुए है। प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश, प्रदेश सहित फरीदाबाद में पिछले 9 सालों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। गत 9 वर्षों के कार्यकाल में फरीदाबाद में जो तेजी से हाईवे और सडक़ें बनी है, उसके कारण फरीदाबाद की कनेक्टिविटी बहुत बेहतर हुई है। जब इटली के प्रधानमंत्री कहती है कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है मोदी जी हमेशा कहते हैं यह मेरी ताकत नहीं यह देश के लोगों के साथ की ताकत है जो मैं देश के लिए बड़े.बड़े निर्णय ले पा रहा हूं। अच्छे और मजबूत लोग राजनीति में आएंगे देश के बारे में सोचेंगे तभी देश का विकास होगा। आज भारत का जलवा पूरी दुनिया में कायम है भारत के अध्यक्ष अधिकतर देश भारत के साथ खड़े हैं। आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प मोदी जी ने लिया है पहले सेना का सम्मान किया जाता था 70 परसेंट समान का निर्माण हम स्वयं कर रहे हैं। मोदी जी ना होते धारा 370 ना हटतीए ना राम मंदिर का निर्माण होता ना ही काशी का स्वरूप बदलता।
उन्होंने कहा कि आज कैली से जयपुर से सिर्फ 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है। रणथंभौर का सफर साथ तीन घंटे में पूरा किया जा सकता है। 6 महीने में एक नया हाईवे रोड शुरू हो जाएगा जिससे मेरठ एक घंटा और गाजियाबाद 40 मिनट में फरीदाबाद से पहुंचा जा सकेगा और यह आने वाले समय में देहरादून से जोड़ी जाएगा ताकि फरीदाबाद से देहरादून का सफर मात्र तीन घंटे में पूरा किया जा सके। इस तरह दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस वे से जेवर एयरपोर्ट के लिए नए रोड का कार्य शुरू हो चुका है। जिससे आप मात्र आधे घंटे में जेवर एयरपोर्ट पहुंच सके। बडख़ल चौक से जो सडक़ अम्मा हॉस्पिटल जा रही है वही सडक़ आगे नोएडा और गाजियाबाद तक जोड़ी जाएगी ताकि नेट और गाजियाबाद 20 मिनट में पहुंचा जा सके। पूरे देश में 70 सालों में जितने हाईवे बने हैं उसका 50 फीसदी कार्य इन 8 सालों में भाजपा सरकार द्वारा किया गया है और इस साल 25000 किलोमीटर नए हाईवे बनाने का लक्ष्य तय किया जा रहा है।
विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बडख़ल विधानसभा में पिछले 9 वर्षों में विकास कार्य की गंगा बहती हुई विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी लगातार क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में एक समान रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में सुधारीकरण के लिए बुनियादी रूप से कार्य किए जा रहे हैं। बडख़ल झील को सूखे हुए 25 साल से अधिक का समय हो गया था लेकिन अब सामूहिक प्रयासों से बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में बडख़ल झील का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही बडख़ल झील भरने का सपना पूरा होगा। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हम सबको एक सबक मिला और बड़ी सौगात जिसकी घोषणाएं मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई थी आज वो पूर्ण रूप से बनकर आप सबको समर्पित हो रही है जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल का तहे दिल से धन्यवाद करती हूँ।
इस अवसर पर जिला सिविल सर्जन फरीदाबाद विनय गुप्ता, डिप्टी सिविल सर्जन डा. राम भगत, संजू चपराना, राज सिंह बॉबी सरपंच, सुमित बैसला जयदेव बैसला सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!