कक्षाएं नहीं लगने को लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कक्षाएं नहीं लगने को लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 24 मार्च (अरुण शर्मा)। एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में छात्रों ने नेहरू कॉलेज के प्राचार्य एम. के. गुप्ता को प्राध्यापकों की कमी के कारण कक्षा ना लगने की शिकायत को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग के डायरेक्ट एवं हरियाणा शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा जी के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा।
एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि जीव विज्ञान विभाग में से अभी-अभी कई प्राध्यापक सेवानिवृत्त हुए हैं जिसके कारण छात्रों की कक्षाएं नही लग पा रहीं हैं। छात्रों की इस संबंध में उन्हें कई मौखिक शिकायत प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि बीएससी मेडिकल 6 कक्षाएं, बीएससी बॉयोटेक 2 कक्षाएं तथा बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स 2 कक्षाएं के कुल मिलाकर 10 कक्षाएं हैं और 20 पेपर हैं जिनके लिए 8 से 9 प्राध्यापकों की जरूरत हैं जबकि विभाग में केवल 2 प्राध्यापक ही कार्यरत हैं। ऐसे में 8 प्राध्यापकों का काम 2 प्राध्यापक कैसे कर पाएंगे। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई पूरी नही हो पाएगी।
कृष्ण अत्री ने भाजपा-जजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सरकार ने वाहवाही लूटने को नए कॉलेज तो कई खोल दिये लेकिन स्टॉफ भर्ती नही किया जिसके कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना कर पड़ रहा हैं और ऐसा अकेले नेहरू कॉलेज में नहीं हैं बल्कि प्रदेश के सभी कॉलेजों में यही हाल है। इसलिए सरकार को चाहिए कि छात्रों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान करना चाहिए ताकि छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने में कोई समस्या का सामना ना करना पड़े।
इस मौके पर छात्र नेता आरिफ खान, सोनू सिंह, योगेश चौधरी, मनीष चौधरी, अमित शर्मा, सन्नू चौधरी, सुमित तंवर, अमित खेड़ी, कामना, मनीषा, नेहा, ज्योति, प्रिया आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!