तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 25 मार्च (अरुण शर्मा)। बल्लभगढ़ उपमंडल के मोहना रोड पर शुक्रवार की देर रात ईंटों से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भाग गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सडक़ मार्ग जाम कर दिया। रात करीब 12 बजे लोगों को समझाकर पुलिस ने जाम खुलवाया। शव का आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गांव पन्हेड़ा खुर्द निवासी शेर सिंह बीती रात बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मोहना रोड पर फफूंड़ा के पास ईंटों से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। लहुलुहान होकर शेर सिंह जमीन पर गिर गया। बाइक ट्रैक्टर के नीचे आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आरोपी चालक ने घायल को उपचार दिलाने की बजाय खुद ही मौके से भाग गया।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। शेर सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने रात 12 बजे ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। शव को बीके अस्पताल में रखवाया गया। आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिय है।
14 मार्च को बच्चे को कुचला था
इसी माह 14 मार्च को सुबह के वक्त अपने पिता हरकेश के साथ घूमने निकले यश को भी ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने उस दिन भी सडक़ जाम कर विरोध जताया था। ग्रामीणों का कहना था कि ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली की वजह से आए दिन हादसे हो रहे है। उसके बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं हो रही। पुलिस ने उस दिन ओवरलोड व्हीकल पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!