नगर निगम फरीदाबाद में चलाया गया सीलिंग अभियान। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नगर निगम फरीदाबाद में चलाया गया सीलिंग अभियान।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 24 मार्च (अरुण शर्मा)। नगर निगम जितेंद्र कुमार के निर्देश पर नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों द्वारा सीलिंग ड्राइव चलाया गया। जिसके तहत 20 इकाईयों को सील किया गया। जिसकें अन्र्तगत एनआईटी जोन-2 में 5 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 21.17 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 में 15 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 31.73 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
उल्लेखनीय है कि सील की गई इकाईयों की सार्वजनिक नीलामी करने की कारवाई नगर निगम द्वारा तुरन्त ही अमल मे लाई जाने वाली है यदि इन बकायादारो ने समय रहते अपने बकायाजात जमा नहीं कराये।
निगमायुक्त ने आगे बताया कि नगर निगम द्वारा इस प्रकार की सीलिंग की कार्यवाही चलती रहेगी।
इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी स्पष्ट किया कि सभी बकायादारो से सम्पति कर 31 मार्च तक वसूल किया जाये जो बकाया कर जमा नहीं कराते उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत वसूली की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!