बालाजी इंजीनियर कम्पनी में चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बालाजी इंजीनियर कम्पनी में चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 19 फरवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने बालाजी इंजीनियर कम्पनी में चोरी करने वाले गार्ड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहसिन, पवन और राहुल का नाम शामिल है। गिरफ्तार तीनों आरोपी नंगला एनक्लेव पार्ट 2 का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी पवन और राहुल को पाली से तथा आरोपी मोहसिन को कुरैशीपुर से थाना डबुआ के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 9 रूपए नगद बरामद किए गए है। लोहे के सरिया आरोपी मोहसिन से तथा वारदात में प्रयोग कैन्टर बरामद करने के लिए आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी मोहसिन और पूर्व में गिरफ्तार आरोपी साहिल ई.रिक्शा फैक्ट्री बालाजी इंजीनियर में पिछले 2-3 महिने से गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी ने अपने साथी गार्ड के साथ मिलकर कम्पनी से सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने फैक्ट्री में चोरी की वारदात को 12 फरवरी की रात को अंजाम दिया था। आरोपियो के खिलाफ फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश की जा रही थी। आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी ने ज्यादा पैसे के लालच में आकर कंपनी से लोहे के पाइपों की चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पवन और राहुल ने चोरी के सामान को खरीदा था। पूछताछ के बाद आरोपी पवन और राहुल को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी मोहसिन को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!