जनपद सम्भल के प्रसिद्ध धार्मिक आश्रम श्री हरि बाबा बांध धाम पर महंत ने फीता काटकर निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का शुभारंभ किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जनपद सम्भल के प्रसिद्ध धार्मिक आश्रम श्री हरि बाबा बांध धाम पर महंत ने फीता काटकर निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का शुभारंभ किया।

😊 Please Share This News 😊

  गवाँ (संभल)

        श्री हरि बाबा बांध धाम पर शिव तेरस के उपलक्ष्य में दूरदराज से आए शिव भक्तों के लिए आयुष्मान सेवा फाउंडेशन सामाजिक संस्था गवाँ सम्भल की ओर से दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य सहायता कैंप का आयोजन किया जा रहा है l जिसका शुभारंभ श्री हरि बाबा आश्रम के महंत दयानंद शर्मा ने फीता काटकर किया l महंत दयानंद शर्मा ने बताया कि सामाजिक संस्था आयुष्मान सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष उत्तम दीक्षित के द्वारा पिछले कई वर्षों से गुरु पूर्णिमा एवं गुरु पूजा महोत्सव के साथ-साथ अन्य पर्वों पर भी निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन कराया जाता है l इस समय शिव तेरस के अवसर पर दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया किया जा रहा है l जो कि बड़ा ही पुण्य का कार्य है l संस्था के संस्थापक उत्तम दीक्षित ने बताया कि श्री हरि बाबा बांध धाम पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य सहायता कैम्प में इस बार निःशुल्क आँखों की जांच व जरूरत मंदो को नजर के चश्मे भी निःशुल्क वितरण किये जा रहे हैं l उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कैम्प का उद्देश्य भोले के भक्तों के लिए आपात कालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध की जाए ताकि दूर दराज से आये भक्तों को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी ना हो सके l निःशुल्क स्वास्थ्य सहायता कैम्प में डॉoनिखिल अग्रवाल, डॉoनीतू तोमर,डॉoराजेंद्र सिंह यादव,डीआरएक्स राधेश्याम यादव,डॉoमुनेश यादव,डीएमएलटी(एलटी)अरविंद यादव,श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग दे रहें हैं l पहले दिन कैम्प में दूरदराज से आये भक्तों के अलावा आसपास के ग्रामीणों ने भी लाभ उठाया l कैम्प का समापन 18 फरवरी की शाम 7 बजे किया जायेगा l मौके पर उत्तम दीक्षित,अतुल कुमार,राजेन्द्र यादव,राधेश्याम यादव,मुनेश यादव,अरविंद आदव,आदि मौजूद रहे l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!