निगम के करोड़ों के भ्रष्टाचार के कारण फरीदाबाद बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया – डा. सुशील गुप्ता। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

निगम के करोड़ों के भ्रष्टाचार के कारण फरीदाबाद बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया – डा. सुशील गुप्ता।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 17 फरवरी (अरुण शर्मा)। पूरे देश में जब हरियाणा की बात होती थी तो फरीदाबाद का भी नाम लिया जाता था। निगम के करोड़ों के भ्रष्टाचार की वजह फरीदाबाद की सारी व्यवस्थाएं खत्म हो गई। कूड़े के ढेर, मलबे से ढेर, गंदा पानी और भ्रष्टाचार ने फरीदाबाद की सूरत ही बदल दी। बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता ने कही। वे शुक्रवार को बल्लभगढ़ के सैक्टर-3 स्थित जाट धर्मशाला में प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने फरीदाबाद निगम चुनावों की जिम्मेदारी डॉ. अशोक तंवर को दी है।
वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी डॉ. अशोक तंवर के कुशल नेतृत्व में फरीदाबाद निगम चुनावों में जीत दर्ज करेगी। आम आदमी पार्टी बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों की लेकर जनता के बीच जाएगी। वहीं भ्रष्टाचार, जगह-जगह फैली गंदगी और सडक़ों को खस्ता हालत को चुनावों में बड़ा मुद्दा बनाएगी।
वरिष्ठ नेता डा. अशोक तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खट्टर सरकार पहले पंचायत चुनाव को और अब निगम चुनावों को टालने में लगी है।
वरिष्ठ नेता डा. अशोक तंवर ने कहा कि हमें अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में न केवल लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लडऩी है, बल्कि जनता के हकों की आवाज भी बुलंद करनी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को कमजोर करके लोगों के हकों पर प्रहार कर रही है।
डॉ. तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों और बुनियादी सुविधाओं की राजनीति करती है। जनता से राय लेकर ही प्रत्याशी तय किए जाएंगे। हर वार्ड में सर्वे कर समस्याओं का पता लगाया जाएगा। इसके बाद मोहल्ला, वार्ड और बूथ कमेटी बनाई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी का मेयर बनाने का काम करेंगे। प्रदेश में आने वाला समय आदमी पार्टी का है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!